{"_id":"584d9e2d4f1c1b723a2c3c6d","slug":"jewelry-store-will-soon-disclose-the-theft-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा दुकान में लाखों की चोरी का जल्द होगा खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा दुकान में लाखों की चोरी का जल्द होगा खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Mon, 12 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
जांच करता खोजी कुत्ता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मालूम हो कि शहर के मोहल्ला गिरजाबाग निवासी विश्व प्रकाश की मोतीनगर मोहल्ले में शिवांग मिश्रा के मकान में दुकान है। शुक्रवार रात चोर शटर तोड़ दुकान में रखी जेवरात की अलमारी व दो हजार रुपये चुरा ले गए थे। चोरों ने शो रूम में लगी चांदी के गहनों को हाथ तक नहीं लगाया था। सराफा व्यवसायी विश्वप्रकाश के मुताबिक दस लाख रुपये कीमत के जेवर चोर उठा ले गए थे। रविवार की सुबह दुकान से पांच सौ मीटर दूर राजेपुर क्रासिंग के निकट खेतों में अलमारी लोगों ने देखी। उन्होंने आस-पास के लोगों को बताया। सूचना पर एसएसआई अशोक गुप्ता व सदर चौकी इंचार्ज बृजमोहन सैनी मौके पर पहुंचे। डाग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर जांच कराई। सीओ सिटी ह्रदयेश कुमार ने बताया कि जांच में कई अहम क्लू मिले हैं पुलिस टीम उनपर काम कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।
आखिर कहां रखी रही अलमारी
दुकान से पांच सौ मीटर दूर पड़ी अलमारी दो दिन कहां रही। चरवाहों के मुताबिक शनिवार को उन्होंने सुबह से शाम तक इसी स्थान पर मवेशियों को चराया तब अलमारी यहां नहीं थी। रविवार सुबह जब वह मवेशी लेकर आए तो अलमारी पड़ी हुई थी। अचानक अलमारी के आना चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन
मकान मालिक भी शक के घेरे में
ज्वैलर्स की दुकान में चोरी के मामले में मकान मालिक भी शक के घेरे में हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि चोरी में कोई खास जानने वाला शामिल है। जिसको ज्वैलरी से भरी अलमारी के विषय में पूरी जानकारी थी। तभी उसने किसी और सामान को हाथ तक नहीं लगाया।
विज्ञापन
एसएसआई अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि फिंगर प्रिंट लिए गए हैं। दुकान व अलमारी के फिंगर प्रिंट को मिलाया जाएगा। उसके बाद अपराधियों के फिंगर प्रिंट से उसकी पहचान की जाएगी। उनके मुताबिक किसी नजदीकी का हाथ लग रहा है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।