फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Jeep overturns bike survivor, death of old man

बाइक सवार को बचाने में जीप पलटी, वृद्धा की मौत

Tue, 09 Jan 2018 11:48 PM IST
unnao
unnao Updated Tue, 09 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बीघापुर। तेज रफ्तार जीप बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में जीप सवार वृद्ध महिला की मौत हो गई। तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। वृद्धा परिजनों के साथ कानपुर से दवा लेकर घर लौट रही थी। बिहार थाना क्षेत्र के बजौरा गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश सिंह अपनी भाभी ललिता सिंह व भतीजी अंजलि को लेकर गांव के ही मंटू सिंह की जीप से मंगलवार सुबह कानपुर गए थे। यह कानपुर से दवा लेकर दोपहर बाद  घर लौट रहे थे। बहुराजमऊ गांव के पास मोटरसाइकिल सवार को बचाने में जीप अनियंत्रित हो गई। जीप सड़क के किनारे पलट गई। क्षेत्रीय लोगों ने जीप में फंसे लोगों को बाहर निकाला

। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अचलगंज में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने ललिता सिंह (65) पत्नी कृष्ण कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया।  घायल राजेश सिंह, अंजली व मंटू सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मंटू सिंह ने बताया कि ललिता के पति की एक माह पूर्व  कैंसर से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed