फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   In the Collectorate, the woman tried to self-denial, stirred

कलक्ट्रेट में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, हड़कंप

Wed, 16 May 2018 11:08 PM IST
unnao
unnao Updated Wed, 16 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
In the Collectorate, the woman tried to self-denial, stirred
कलक्ट्रेट में केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास कर रही महिला को रोकती पुलिस। - फोटो : amarujala
उन्नाव। पति पर प्रताड़ना का आरोप और थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से परेशान महिला ने बुधवार दोपहर कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ने कलक्ट्रेट में खुद पर केरोसिन छिड़क लिया। होमगार्ड जवानों ने उसे रोका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सीडीओ भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने मामले की जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। महिला ने बीस दिन पहले पति सहित नौ लोगों के खिलाफ मारपीट, लूट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के अंतर्गत नवाबगंज के मोहल्ला पछियाव निवासी संतोषी कश्यप पत्नी सुनील बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचीं। डीएम के न मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट रामप्रसाद को पति के प्रताड़ित करने का दर्द सुनाया।  संतोषी ने बताया कि कोतवाली में कई बार शिकायत की। कार्रवाई नहीं हुई। अब वह जीना नहीं चाहती। वह आत्मदाह कर लेगी। इसके बाद संतोषी डीएम के कक्ष के सामने बैठकर खुद पर केरोसिन उड़ूेलने लगीं।  यह नजारा देख होमगार्ड जवानों के पसीने छूट गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने एसपी को फोन कर जानकारी दी। महिला थाना प्रभारी नमिता सिंह आनन-फानन में क लक्ट्रेट पहुंचीं।  यह संतोषी को थाने लेकर गईं। कोतवाल अनिल सिंह संतोषी को कोतवाली ले गए। उन्होंने जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया। मालूम हो कि महिला ने 26 अप्रैल को पति सुनील के अलावा मोहल्ले के ही विनोद, विवेश, दीपक, नीलम, सोनम पंडित, प्रशांत सहित नौ लोगों पर मारपीट व लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप है कि पति का चालचलन ठीक नहीं है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। अजगैन कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि महिला मुकदमा दर्ज करा चुकी है। उसका अपने पति पर दूसरों से संबंध होने का शक है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed