{"_id":"5766e6234f1c1beb0e11ba27","slug":"in-road-accident-man-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"लटक कर सफर करने में गंवाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लटक कर सफर करने में गंवाई जान
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंपो में लटक कर सफर करने में युवक जान गवां बैठा। मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर युवक का पैर फिसल गया और वह गिर पड़ा। सिर में गहरी चोट लग गई। लहूलुहान हालत में मौके पर जुटे ग्रामीण युवक को पीएचसी लेकर पहुंचे। पीएचसी में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने बताया कि अत्यधिक खून बहने से मौत हुई है। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला। उधर, टेंपो में भूसे की तरह सवारियां भरने को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
मौरावां थाना क्षेत्र के मोहनखेड़ा गांव निवासी शिवशंकर (30) पुत्र कल्लू रविवार की दोपहर कसबा मौरावां कुछ घरेलू सामान खरीदने गया था। शाम चार बजे करीब वह टेंपो से घर लौट रहा था। जगह न होने के कारण युवक टेंपो के पीछे लटक गया। खस्ताहाल मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर महाना पुलिया के पास अचानक पैर फिसलने से वह सड़क पर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। खून बहता देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन ग्रामीण उसे मौरावां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, टेंपो में भूसे की तरह सवारियां भरने को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय पुलिस की मुट्ठी गर्म कर टेंपो मालिक ज्यादा से ज्यादा सवारियां भरते हैं। मार्ग पर कई बार पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं, लेकिन पुलिस बेपरवाह है।
विज्ञापन
बाइक फिसली तीन युवक घायल
बांगरमऊ (उन्नाव)। एक ही बाइक पर सवार तीन लोग पहिया फिसलने से घायल हो गए। उन्हें बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न पहने से होने से बाइक चला रहे युवक के सिर में ज्यादा चोट आई है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव भिखारीपुरवा निवासी मूलचंद्र अपने साथ ग्राम धन्नापुरवा निवासी नन्हके व मल्हन पुरवा निवासी नारेंद्र को बाइक से लेकर बांगरमऊ बाजार जा रहा था। फ रीदपुर कट्टर गांव के सामने अचानक कीचड़ में बाइक फि सल गई। तीनों घायलों को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
होर्डिंग लगाते लगा करंट खंभे से गिरा युवक
बांगरमऊ (उन्नाव)। सिरधरपुर गांव में रविवार को बिजली के एक पोल में सीढ़ी लगाकर होर्डिंग बांध रहा नगर के मोहल्ला हटिया निवासी नूर आलम (20) पुत्र इश्तियाक अचानक करंट लगने से गिर गया। गंभीर रूप से घायल नूर आलम को लोगों ने एंबुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर है।