{"_id":"570802a94f1c1bf870c813c4","slug":"in-accodent-11-people-of-family-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन पलटी, परिवार के 11 लोग घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैन पलटी, परिवार के 11 लोग घायल
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मूल रूप से अमेठी निवासी शिवमोहन परिवार के साथ दिल्ली के शिवनाका में रहते हैं। शिवमोहन के पिता माताबादल अमेठी के बेहटवारा मोहनगंज मोहल्ला में रहते थे। गुरुवार को बीमारी के चलते पिता माताबादल की मौत हो गई। पिता के मौत की सूचना मिलने पर शिवमोहन परिवारीजनोें के साथ उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने वैन से अमेठी के लिए निकले। शनिवार दोपहर सोहरामऊ थानाक्षेत्र के आशाखेड़ा-भल्लाफार्म के बीच वैन अनियंत्रित होेकर पलट गई। हादसे में कार सवार शिवमोहन (45) उनकी पत्नी विद्यावती (40) बेटी सावित्री (21) शिवानी (9) बेटा मुकेश (20) आकाश (12) शिवम (18) अशोक (11) गौरव (7) भाई शिवशंकर (40) उनकी पत्नी संतोषी (35) समेत ग्यारह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आनन-फानन लोगों ने 108 एंबुलेंस को घटना की जानकारी देकर वैन में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। इसी बीच मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने शिवशंकर की हालत नाजुक बताई है।