फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   IG swat team caught 10 robbers

आईजी की स्वाट टीम ने पकड़े दस लुटेरे

Mon, 03 Dec 2018 12:00 AM IST
उन्नाव, उत्तर प्रदेश
उन्नाव, उत्तर प्रदेश Updated Mon, 03 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
IG swat team caught 10 robbers
पकड़े गए तीन लुटेरे - फोटो : अमर उजाला
आईजी की स्वाट टीम ने गंगाघाट के गंगा बैराज मार्ग पर शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान दस लुटेरों को पकड़ लिया। लुटेरों के पास से पिस्टल, तमंचे, कार और बाइकें बरामद हुई है। लुटेरे ने कई वारदातें कबूली हैं। जिसमें रायबरेली के बछरावा में हुई एक हत्या की बात भी लुटेरों ने कबूल की है। चार लाख की सुपारी देकर हत्या कराई गई थी।
विज्ञापन


 एसपी हरीश कुमार ने बताया आईजी की स्वाट टीम ने गंगा बैराज मार्ग पर हरिहरपुर गांव मोड़ के पास शनिवार देर रात शातिर दस लुटेरों को मय पिस्टल, तमंचों और कारतूस के साथ मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। एसपी ने बताया सभी लुटेरे कार और बाइक में थे जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे थे।
विज्ञापन


पकड़े गए लुटेरों में कल्लू दर्जी उर्फ  शहीद पुत्र मो. कासिम निवासी हरचंदपुर, मोनू उर्फ  अतीक पुत्र जमील, मो. शोनू उर्फ  शानू उर्फ  टीबीसीडी पुत्र खलील निवासी बछरावा, ओमप्रकाश उर्फ  बाबा पुत्र शंभू प्रसाद निवासी हरचंदपुर, दीपक लोहार पुत्र स्व. सहदेव निवासी रसूलपुर, अनूप सिंह पुत्र शिवमोहन निवासी अघौरा, मो. सलमान उर्फ  शानू पुत्र इखलाख अली, प्रमोद गोस्वामी उर्फ  सोनू पुत्र शिवकुमार निवासी प्रगतिपुरम, महेश गुप्ता पुत्र स्व. हीरालाल निवासी मालिकमऊ व शानू पुत्र जहूर निवासी बछरावा के हैं। जिला लुटेरे रायबरेली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनके ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उनमे कुछ मुकदमे उन्नाव के थानों में भी दर्ज हैं। एसपी ने बताया पकड़े गए लुटेरों ने पूछताछ में रायबरेली के बछरावा में 20 नवंबर को टिंकू सिंह पुत्र हरीश कुमार की गोली मारकर हत्या की थी। जिसकी सुपारी यहीं के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार उर्फ  पप्पू पुत्र विशंभर नाथ मिश्रा ने चार लाख में दी थी। घटना में लुटेरे कल्लू, शानू, इरशाद शामिल रहे।

वहीं थाना अजगैन के नवाबगंज स्थित कुशंभी मोड़ के पास इसी वर्ष चार नवंबर को सराफ ा सतीश सोनी को कुशंभी मोड़ के पास लुटेरे कल्लू, मोनू, सोनू, सलाउद्दीन ने लूट का प्रयास किया था, लेकिन असफल होने पर उन्हें गोली मार दी थी। घायल होने के बावजूद सतीश बच निकले थे। लुटेरों को पकड़ने वाली स्वाट टीम में निरीक्षक सुधीर त्यागी, उपनिरीक्षक एनुद्दीन, कांस्टेबल रोहित शर्मा, मो. शमीम, आनंद मणि सिंह, रामनिवास शामिल रहे।

दो का आपराधिक रिकार्ड खंगाल पाई पुलिस
पकड़े गए दस शातिर लुटेरों में केवल दो कल्लू पुत्र मो. कासिम व शानू पुत्र जहूर का ही आपराधिक रिकार्ड खंगाल पाने में गंगाघाट पुलिस सफ ल रही, जबकि शेष अन्य आठ लुटेरों का कोई रिकार्ड नहीं खंगाल सकी। सीओ सिटी उमेश चंद्र त्यागी ने बताया आठ लुटेरों का भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।


डकैती की योजना बना रहे थे
एसपी ने बताया गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के एक बड़े भट्टा मालिक के यहां लुटेरे डकैती करने की योजना बना रहे थे। सभी गंगा बैराज मार्ग पर थे। स्वाट टीम सही समय पर न पकड़ती तो एक बड़ी घटना को लुटेरे अंजाम दे देते।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed