फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Husband hangs, wife does not come from mother

मायके से पत्नी नहीं आई तो पति ने लगाई फांसी

Sat, 29 Apr 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 29 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Husband hangs, wife does not come from mother
डेमो - फोटो : demo pic
पत्नी के मायके से न आने से नाराज पति ने घर के अंदर कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। घरवालों ने पति के मौत की खबर पत्नी को दी तो वह ससुराल आई। परिजनों ने शव पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी अनिल पासी (22) पुत्र श्रीपाल का शव गुरुवार को कमरे के अंदर रस्सी के फंदे से लटकता मिला। युवक के पिता श्रीपाल ने बताया कि अनिल का विवाह तीन साल पहले आसीवन थानाक्षेत्र के गांव करौरा निवासी रानी के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन


इससे कई महीनों से रानी ससुराल में रह रही थी। अनिल कई बार उसे ससुराल लेने गया लेकिन वह नहीं आई। गुरुवार देर रात अनिल ने पत्नी से फोन पर बात की और आने के लिए कहा। लेकिन पत्नी ने आने से मना कर दिया। इससे आहत होकर अनिल ने कमरे की कुंडी में रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। फांसी पर शव लटकता देख परिजन सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed