{"_id":"5a944d6f4f1c1bd04b8b7e4d","slug":"hundreds-of-hidden-liquor-of-clothes-recovered-in-clothes","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ों की गांठ में छिपाई 33 लाख की शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़ों की गांठ में छिपाई 33 लाख की शराब बरामद
unnao
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर(उन्नाव)। छह दिन पूर्व किशोर को रौंदने वाले ट्रक में कपड़ों की गांठ की आड़ में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाकर हरियाणा से कोलकाता ले जाई जा रही थी। सोमवार सुबह पुलिस ने कोतवाली परिसर में खड़े ट्रक से शराब उतरवाकर जब्त कर ली। पुलिस के अनुसार ट्रक से बरामद शराब की कीमत 33 लाख रुपये से अधिक है।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र ग्राम अतरधनी निवासी कासिम (15) पुत्र जाबिर को ट्रक ने रौंद दिया था। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई थी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला था। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया था। इस बीच शक होने पर सोमवार को पुलिस ने ट्रक का तिरपाल खुलवाया। ट्रक में आगे की ओर कपड़े के बंडल लदे हुए थे।
पुलिस ने जब बंडल हटवाए तो पीछे अंग्रेजी शराब के गत्ते लदे मिले। पुलिस ने ट्रक में लदे गत्तों को एक एक कर उतरवाना शुरू किया। पुलिस के अनुसार ट्रक से बरामद शराब सिर्फ पंजाब में ही बेची जा सकती थी। शराब को बिना किसी कागजात के हरियाणा से कलकत्ता ले जाया जा रहा था। हादसे के आरोपी चालक रणजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी थाना खेड़ी नाव सिंह जिला फतेहगढ़ पंजाब व क्लीनर बलखार सिंह पुत्र बंता सिंह निवासी जसरन थाना चमकौर जिला रोपड़ को हिरासत में ले लिया है।