फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Suspicious bank accounts linked to cyber fraud will undergo re-verification.

Panipat News: साइबर ठगी से संबंधित संदिग्ध बैंक खातों का दोबारा होगा सत्यापन

Mon, 07 Sep 2026 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 07 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Suspicious bank accounts linked to cyber fraud will undergo re-verification.
पानीपत। साइबर ठगी से संबंधित पानीपत जिले के 134 बैंक अकाउंट का फिर से सत्यापन कराया जाएगा। एक बार साइबर क्राइम थाना पुलिस सत्यापन कर चुकी है। लेकिन, मुख्यालय ने दोबारा फिर से सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


हाल ही में हरियाणा पुलिस ने म्यूल अकाउंट की एक लिस्ट जारी की थी। जिसमें पानीपत के 134 बैंक खाते हैं। इन सभी खातों में साइबर ठगी से संबंधित धनराशि ट्रांसफर की गई थी। जिससे सभी शक के दायरे में आए। इनमें से ज्यादातर खाते म्यूल अकाउंट होने की भी आशंका है। जिस कारण मुख्यालय ने सभी खातों का सत्यापन कराया था। एक बार पुलिस सत्यापन कर रिपोर्टर भेज चुकी है। लेकिन अब दोबारा फिर से इन खातों का सत्यापन होगा। जिसमें कुछ नए बिंदुओं पर जांच होगी।
विज्ञापन

क्या होता है म्यूल अकाउंट

म्यूल अकाउंट ऐसा बैंक खाता होता है जिसका उपयोग अपराधी साइबर ठगी के पैसे को ठिकाने लगाने के लिए करते हैं। यह खाता किसी आम व्यक्ति का होता है। जिसे पैसों का लालच देकर साइबर ठग खाते पर अपना नियंत्रण कर लेते हैं। जिससे पुलिस खाताधारक तक ही पहुंच पाती है। साइबर ठग बच निकलते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों में खातों की संख्या
बंधन बैंक-3

फेडरल बैंक-2

कोटेक महेंद्र बैंक-9
एचडीएफसी-8
बैंक ऑफ बडौदा-16

इंडियन बैंक-24

एसबीआई-12
पीएनबी-6
इंडसइंड बैंक-13

उज्जीवन स्मॉल बैंक-4

आईसीआईसीआई-1
आईडीबीआई-3
उत्कर्ष बैंक-2

यश बैंक-3

यूको बैंक-10
-बाकी अन्य

-----वर्जन

म्यूल खातों के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। मुख्यालय से पानीपत के 134 संदिग्ध बैंक खातों की सूची मिली है। सभी बैंक खातों की जांच कराई जा रही है।
-अजय, प्रभारी साइबर क्राइम थाना।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed