फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Head killed by attacking the head, lit by face chemical

सिर पर हमला कर अधेड़ की हत्या, चेहरा केमिकल से जलाया

Sun, 07 May 2017 12:24 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Sun, 07 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Head killed by attacking the head, lit by face chemical
घटना की जानकारी देता बाग मालिक राजन। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शुक्लागंज (उन्नाव)। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में एक अधेड़ की सिर पर वजनी ईंट या पत्थर और गर्दन पर धारदार हथियार से  हमला कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसके शव को पुलिस चौकी के पास एक अमरूद के बाग में फेंक दिया।

हत्यारों ने उसकी पहचान मिटाने के लिए चेहरे को किसी केमिकल से जलाया भी है। मृतक के पास से मिले कागजात से उसकी पहचान हुई। मृतक उन्नाव के अजगैन थानाक्षेत्र मैता गांव का मूल निवासी था। वह कई साल से लखनऊ के आशियाना में परिवार सहित रह रहा था। पुलिस बेटे व अन्य परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


अजगैन थानाक्षेएत्र के जाजमऊ पुलिस चौकी बीट के निकट एखलाख नगर में 20 क्वार्टर मोहल्ला के पास शनिवार सुबह एक अमरूद के बाग में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गंगाघाट थानाक्षेत्र के जुराखनखेड़ा गांव निवासी बागवान राजन की सूचना पर गंगाघाट थानाध्यक्ष अरुण द्विवेदी, जाजमऊ चौकी इंचार्ज मो. हारुन मौके पर पहुंचे। शव जमीन पर बिछी लाल रंग की चादर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पास में ही एक कोल्डड्रिंक और पानी की खाली बोतलें भी पड़ी थीं। बाग मालिक राजन ने पुलिस को बताया कि वह सुबह बाग देखने पहुंचा तो यहां शव पड़ा देखा। गले में किसी धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। सिर पर हमला करके और गर्दन पर किसी धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारों ने उसके चेहरे को किसी घातक केमिकल से जला दिया।

शव से कुछ ही दूरी पर पुलिस को एक काले रंग का बैग भी मिला जिसमें तीन मई के कुछ अखबार, मोबाइल फोन और अजगैन के मैता गांव निवासी किसी सरजू और प्रभू के नाम की दो खतौनी भी मिली हैं। पुलिस ने मृतक के मोबाइल में डायल किए गए नंबरों और फोनबुक में मौजूद नंबरों पर संपर्क किया तो उसकी पहचान लखनऊ के आशियाना निवासी मुरलीधर लोधी (48) पुत्र स्व. प्रभूनाथ के रूप में हई है।


पुलिस के बुलाने पर मुरलीधर का बेटा चंदन पहुंचा और अपने पिता का शव होने की पुष्टि की। चंदन ने बताया कि उसके पिता दो दिन पहले जमीन के काम से पैतृक गांव अजगैन के मैता जाने की बात कहकर निकले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही हत्यारों तक पहुंचने के लिए तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे जमीन या अवैध संबंध मुख्य कारण नजर आ रहे हैं। कुछ क्लू भी मिलें हैं जिन पर तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed