फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   fraud

एटीएम कार्ड बदल किसान के खाते से निकाले 1.99 लाख

Mon, 19 Jan 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 19 Jan 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
fraud

नवाबगंज। रुपये निकालने के दौरान किसान का एटीएम बदल कर झांसेबाज ने 1.99 लाख रुपये निकाल लिए। एटीएम कार्ड के जरिए भुगतान न होने पर पीड़ित खाताधारक बैंक मैनेजर से मिला तो एटीएम कार्ड बदले जाने की जानकारी हुई। पीड़ित ने अजगैन थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


सोहरामऊ थानाक्षेत्र के महनौरा गांव निवासी रमेश का सोहरामऊ कसबा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। बीते मंगलवार को वह बैंक के पास स्थित एटीएम से पांच हजार रुपये निकालने गया था।
विज्ञापन


एटीएम बूथ में पहले से खड़े एक युवक ने उसकी मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल लिया और दूसरा फर्जी एटीएम कार्ड पकड़ा दिया। रुपये न निकलने पर रमेश वापस लौट गया। इसके बाद उसने अलग- अलग एटीएम से कई बार रुपये निकालने का प्रयास किया मगर रुपये नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को रमेश बैंक पहुंचा और शाखा प्रबंधक राकेश विश्नोई से शिकायत की। जांच की गई तो पता चला कि खाते से पांच दिन में 1.90 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं। जांच में पता चला कि झांसेबाज ने जो एटीएम कार्ड उसे दिया वह लखनऊ के मोहनलालगंज थानाक्षेत्र निवासी किसी विनोद कुमार का है।


पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सोहरामऊ थाने में तहरीर दी है। वहीं शाखा प्रबंधक राकेश विश्नोई ने बताया कि पीड़ित किसान की शिकायत के बाद उसका एटीएम लॉक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सीसी टीवी कैमरे के फुटेज देख कर झांसेबाज की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed