फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Vehicle theft gang busted; nine bikes recovered.

Haridwar News: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, नौ बाइकें बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Sep 2026 05:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
Vehicle theft gang busted; nine bikes recovered.
फोटो
विज्ञापन

सिडकुल, रानीपुर और बहादराबाद क्षेत्र में साथी संग देता था वारदात को अंजाम
बंद पड़ी खाद फैक्टरी को बना रखा था चोरी के वाहनों का ठिकाना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर बंद पड़ी पुरानी खाद फैक्टरी की झाड़ियों में छिपाकर रखी गई नौ मोटरसाइकिल और एक मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए गए हैं।
आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर सिडकुल, रानीपुर और बहादराबाद क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोरी करता था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी लक्सर और देवबंद थाने का गैंगस्टर भी है। उसके खिलाफ हरिद्वार और देहरादून के अलावा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में भी कई प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी क्राइम निशा यादव ने सिडकुल थाने में प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि सोमवार शाम को थानाध्यक्ष अजय शाह पुलिस टीम के साथ किर्बी चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पॉलीटेक्निक की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को देखकर बाइक सवार ने अचानक बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। इसी दौरान बाइक का टायर फिसल गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम श्रवण निवासी गांव दौलतपुर, थाना बहादराबाद बताया। उसके कब्जे से मिली बाइक का इंजन नंबर, चेसिस नंबर और वाहन नंबर की जांच की तो वह चोरी की निकली। इस संबंध में थाना सिडकुल में प्राथमिकी दर्ज थी।
एसपी निशा यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर बंद पड़ी पुरानी खाद फैक्टरी के अंदर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई आठ और मोटरसाइकिल तथा एक मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए गए। कुल नौ चोरी की बाइकें और एक के पार्ट्स मिले। आरोपी ने कबूला कि उसने अपने फरार साथी के साथ मिलकर सिडकुल, रानीपुर और बहादराबाद क्षेत्र को वाहन चोरी के लिए निशाना बनाया था। चोरी के बाद वाहनों को बंद पड़ी फैक्टरी में छिपाकर रखा जाता था।

---
लक्सर और देवबंद में भी दर्ज हैं प्राथमिकी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी श्रवण के खिलाफ सिडकुल, बहादराबाद और कोतवाली लक्सर के अलावा देहरादून के थाना डोईवाला और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना देवबंद में भी कई प्राथमिकी दर्ज हैं। कोतवाली लक्सर में गैंगस्टर एक्ट की प्राथमिकी दर्ज है। थाना देवबंद में भी गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज है। उसके फरार साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed