सहन के विवाद में फायरिंग, दो घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव बाबाखेड़ा में दरवाजे पर सहन के विवाद में बुधवार रात दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर लाठियां चलीं। इस दौरान एक पक्ष ने तमंचे से फायर झोक दिया। छर्रे लगने से दो युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने चार लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। थानाक्षेत्र के गांव लालापुर निवासी भोलानाथ मिश्रा पुत्र देवीदयाल की सोहरामऊ के ही गांव बाबाखेड़ा में जमीन पड़ी है। उसी जमीन पर भोलानाथ ने मकान भी बनवा रखा है।
मकान के पीछे निकले रास्ते पर पूर्व प्रधान सुनील पुत्र गंगाराम का मकान है। बुधवार को मकान के चारों ओर बाउंड्रीवाल बनाने का काम चल रहा था। सुनील ने जब इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीणों ने मामला शांत कराया। लेकिन देर रात फिर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि अंधेरे का फायदा उठाते हुए सुनील पक्ष की ओर से किसी ने फायर झोक दिया। इस दौरान भोलानाथ व उनके रिश्तेदार कमलाशंकर शुक्ला पुत्र स्व. श्रीनारायण निवासी ऐतबारपुर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी लाई। जहां चिकित्सक ने दोनों की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल भोलानाथ मिश्र ने बाबाखेड़ा गांव निवासी वीरेंद्र, रविंद्र, जितेंद्र व सुनील पर गैर इदातन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ स्वंतत्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किय गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।