फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three quintals of illegally stored firecrackers seized from a warehouse

Prayagraj News: गोदाम से पकड़ा अवैध रूप से रखा तीन क्विंटल पटाखा

Tue, 08 Sep 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 08 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Three quintals of illegally stored firecrackers seized from a warehouse
कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद पूरे प्रदेश में कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को नैनी पुलिस ने चकदोंदी मोहल्ले में एक मकान में अवैध रूप से रखे गए करीब तीन क्विंटल (30 बोरी) पटाखा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से मकान मालिक सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

नैनी पुलिस के अनुसार, चकदोंदी में अवैध रूप से पटाखा स्टोर की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और एक मकान के अंदर छापामार तो उसे वहां करीब तीन क्विंटल पटाखा मिला। पुलिस ने मौके से चोरी की एक स्कूटी भी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने मकान मालिक हसीन बाबू उर्फ इंतजार और नफीस अहमद निवासी चकदोंदी को गिरफ्तार किया है। अवैध रूप से रखे गए पटाखे को दिवाली पर्व पर यमुना पार में सप्लाई किया जाना था। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही यहां पर गोदाम किराये पर लेकर पटाखा रखा गया था। वर्ष 2015 में पंजाबी हाता मोहल्ले में एक मकान में अवैध रूप से चल रहे पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी करछना कुंजलता ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ करते हुए यह जानकारी हासिल की जा रही है कि यह पटाखा कहां से आया और इसमें कौन-कौन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed