{"_id":"5a3ab3ce4f1c1b74698c2fbe","slug":"fierce-fire-in-furniture-shop-loss-of-20-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्नीचर की दुकान में भीषण आग, 20 लाख का नुकसान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्नीचर की दुकान में भीषण आग, 20 लाख का नुकसान
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
शोरूम में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के छोटा चौराहा स्थित फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से 20 लाख का सामान जल गया। दुकान में प्लास्टिक व लकड़ी का सामान अधिक होने से विकराल हुई आग दूसरी मंजिल तक जा पहुंची। इसे बुझाने के लिए शहर की दो, हसनगंज, बांगरमऊ, पुरवा व फायर ट्रेनिंग सेंटर की एक-एक और कानपुर की दो दमकल गाड़ियों की मदद ली गई। पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
बुधवार सुबह लगभग छह बजे कृष्णा फर्नीचर नामक दुकान में संदिग्ध हालात में आग लग गई। दुकान की पहली मंजिल पर गद्दे, कुर्सियां व लकड़ी का फर्नीचर रखा था। इससे थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकान से आग की ऊंची लपटें व धुआं देख उधर से गुजर रहे गांधी नगर निवासी प्रत्युष मिश्रा ने दुकान मालिक दीपक टंडन व फायरब्रिगेड को सूचना दी।
फायरब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। शहर के मुख्य मार्ग पर दुकान होने से कोतवाली पुलिस को बुलवाकर ट्रैफिक बंद कराया गया। इस बीच आग और भड़की तो हसनगंज, पुरवा, बांगरमऊ व फायर ट्रेनिंग सेंटर से भी एक-एक दमकल बुला ली गई। लगभग दो घंटे बाद भी आग पर काबू न पाया जा सका तो कानपुर से भी दो दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। पांच घंटे के प्रयास के बाद आग बुझ सकी।
विज्ञापन
दुकान मालिक दीपक टंडन के अनुसार दुकान की पहली व दूसरी मंजिल पर रखा फर्नीचर जलकर राख हो गया है। दोनों मंजिल पर लगभग बीस लाख रुपये का फर्नीचर का सामान रखा था। अग्निशमन अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग से र्कई लाख रुपये का फर्नीचर जला है व भवन को भी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों की जांच और नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।