{"_id":"58ea79d44f1c1bac2b5b555c","slug":"explanation-of-robbery-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर लूटने वाले गिरोह का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट देकर लूटने वाले गिरोह का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
डाक्टरी परीक्षण कराते सिंडीकेट बैंक के सहायक मैनेजर के लूट के आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिंडिकेट बैंक के सहायक मैनेजर के साथ लूट के मामले में कार सवार लुटेरों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए लुटेरों ने बड़ा खुलासा किया है। उनके गैंग में 12 से अधिक लोग हैं। लुटेरों ने कई अन्य वारदातें भी स्वीकारी हैं। लुटेरों की निशानदेही पर पुलिस ने लखनऊ से कई बदमाशों को भी उठाया है।
सिंडीकेट बैंक लखनऊ में कार्यरत सहायक मैनेजर राहुल पुत्र विजय कुमार को कानपुर घर आते समय सात अप्रैल को लखनऊ से वैन सवार लुटेरों ने बैठाया था। रास्ते में लुटेरों ने सहायक मैनेजर की जेब में एक हजार रुपये मिलने के बाद उनके दो एटीएम छीन लिए थे। इतना ही नहीं सहायक मैनेजर को कार में बंधक बना लिया था। अजगैन थानाक्षेत्र के नवाबगंज टोल टैक्स के पास टोल कर्मियों ने गाड़ी में मैनेजर को छटपटाते देखा था और लुटेरों को पकड़ा था।
पकड़े गए लुटेरों ने अपना नाम राहुल मिश्रा पुत्र ओमप्रकाश निवासी राजाजीपुरम लखनऊ व जावेद पुत्र स्व मकसूद निवासी भूसामंडी अमीनाबाद लखनऊ बताया था। पुलिस ने लूट का मुकदमा अज्ञात में दर्ज किया था, लेकिन अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस हरकत में आई और लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ के दौरान लुटेरों ने कई वारदातों की बात स्वीकारी है। लुटेरों की निशानदेही पर पुलिस ने लखनऊ से चार लोगों को उठाया है। सीओ स्वतंत्र सिंह ने बताया कि यह सभी सवारियों को गाड़ी में बैठाकर उनके साथ लूट करते हैं। कई वारदातों को लुटेरों ने स्वीकारा भी है। जल्द ही अन्य घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।