{"_id":"57619f9f4f1c1b471e11b871","slug":"diaherriah-caused-one-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से बच्चे की मौत, जिला अस्पताल में कई लोग भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डायरिया से बच्चे की मौत, जिला अस्पताल में कई लोग भर्ती
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अजगैन थाना क्षेत्र के सरांय गांव निवासी सुलेमान के पुत्र इरशाद (3) कुछ दिन से बीमार चल रहा था। मंगलवार को मासूम की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने बताया कि पहले उसे पेट दर्द शुरू हुआ फिर उल्टी-दस्त शुरू हो गए। डाक्टर को दिखाने के बाद भी जब बच्चे की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे जिला अस्पताल लेकर आए। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को मगरवारा निवासी अनिल के पुत्र अजीत (4), सिंगरोसी निवासी रोशनी की बेटी सरिता (5) सफीपुर कसबा निवासी रोशन के पुत्र वीर (7) शहर के मोहल्ला तालिब सरांय निवासी जैनब की पुत्री गुलअफ्शां (13) समेत अन्य को उल्टी-दस्त शुरू होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। 24 घंटे के अंतराल में डायरिया पीड़ित 38 मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।