फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead butt of pistol robbed jewelery

तमंचे की बट मारकर जेवर लूटे

Wed, 01 Feb 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 01 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dead butt of pistol robbed jewelery
घटना की जानकारी देती पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गंगाघाट थानाक्षेत्र के आजादनगर, विष्णुपुरी मोहल्ला में मंदिर से लौट रही देवरानी, जेठानी को दिन दहाड़े बाइक सवार तीन लुटेरों ने तमंचे के बल पर रोक लिया। करीब एक लाख के जेवर लूट लिए। विरोध करने पर एक को सिर में बट मारकर घायल कर दिया। पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर सूचना के बाद गंगाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को जिला अस्पताल भिजवाया।

कोतवाली सफ ीपुर के देवगांव निवासी 30 वर्षीय गीता पत्नी सरवन ने बताया कि वह मंगलवार को गंगाघाट के आजाद नगर निवासी जेठानी माया देवी के साथ अपने मायके आई थी। बुधवार को बसंत पंचमी के कारण वह जेठानी के साथ दोपहर करीब तीन पैदल ही आजाद नगर के पास स्थित विष्णुपुरी मोहल्ले के एक मंदिर में पूजा करने गई थी। के बाद वहा से लौट रहीं थी। तभी सामने से अचानक एक बाइक पर तीन युवक आए और तमंचे निकाल कर उनसे जेवर उतरवा लिए।
विज्ञापन


जब गीता ने विरोध किया तो एक लुटेरे ने उनके सिर पर तमंचे की बट मार कर घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि लुटेरे गीता के कान के दो झाले, दो अंगूठी व चेन के अलावा जेठानी की चेन लेकर तमंचे लहराते हुए सरैया मार्ग की ओर भाग निकले। जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने 100 नंबर पर दी। मौके पर गंगाघाट थाने का फोर्स पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक गंगाघाट ने बताया कि घायल युवती को जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं मौके से भागे लुटेरों के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed