फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Crime branch officers become looted, 1.5 lakh jewels

क्राइम ब्रांच अधिकारी बन बदमाशों ने लूटे डेढ़ लाख के जेवर

Tue, 25 Apr 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 25 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Crime branch officers become looted, 1.5 lakh jewels
ऑडी 1 लाख लूट - फोटो : SELF
ज्वैलरी की दुकान पर पहुंचे दो टप्पेबाजों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर करीब डेढ़ लाख का जेवर ले लिया और भाग निकले। सराफ की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने टप्पेबाजी की रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर के पूरन नगर मोहल्ला निवासी अरविंद सोनी ने पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी रमेश वर्मा की दुकान किराये पर ली है। इसमें वह ज्वैलरी बेचने और रिपेयरिंग का काम करते हैं। रविवार दोपहर अरविंद खाना खाने घर चला गया। दुकान पर उसका छोटा भाई अविनाश अकेले था। इसी बीच दो युवक दुकान पहुंचे। दोनों ने कार्ड दिखाया और खुद को क्राइम ब्रांच का अधिघकारी बताते हुए खरीद व बिक्री के पर्चे  दिखाने को कहा।
विज्ञापन


अविनाश ने भाई को बुलाने की बात कही तो दोनों ने कड़ी कार्रवाई करने की बात कहते हुए काउंटर खोकर उसमें रखी ज्वैलरी की थैली अपने कब्जे में ले ली। इसी बीच अरविंद भी दुकान पहुंच गया और विरोध किया तो दोनों ने उसे जेल भेजने की धमकी दी। वे ज्वैलरी लेकर बाइक स्टार्ट किए और अरविंद को कोतवाली आने को कहा। इस पर अरविंद को शक हुआ। उसने तुरंत यूपी 100 पर सूचना दी। इसके बाद वह शहर कोतवाली में करीब डेढ़ लाख के सोने चांदी के जेवरात लूटने की तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि टप्पेबाजी की घटना हुई थी। रिपोर्ट लिख ली गई है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed