फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Brutal abuse by marriage

शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण

Sun, 28 May 2017 11:51 PM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Sun, 28 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Brutal abuse by marriage
jewar gangrape - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर पड़ोसी गांव के युवक ने महिला का तीन महीने तक शारीरिक शोषण किया। गर्भ ठहर जाने पर शादी से इंकार कर दिया और गर्भ गिराने की धोखे से दवा खिला दी। हालत बिगड़ने पर परिजन शनिवार को उसे जिला महिला अस्पताल लाए। रात में ड्यूटी पर रहीं डाक्टर ने उसे देखना तक उचित नहीं समझा और वह रात भर तड़पती रही। रविवार को मामला बढ़ता देख उसे स्टाफ ने भर्ती कर इलाज शुरू किया।

एक गांव निवासी महिला का कहना है कि पड़ोसी गांव निवासी युवक व उसका भाई मुंबई में एक जगह काम करते हैं। महिला की युवक से वहीं मुलाकात हुई। युवक ने महिला से प्रेम का नाटक किया और शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। एक महीने पहले वह और युवक गांव आए। महिला ने युवक को गर्भवती होने की जानकारी दी तो उसने धोखे से दवा खिला दी। इससे महिला की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


शनिवार को महिला ने युवक को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इससे क्षुब्ध महिला ने आत्महत्या की कोशिश की। आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची, लेकिन तब तक परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा चुके थे। जिला अस्पताल में मौजूद डाक्टर ने पुलिस केस बता उसका इलाज नहीं किया। वह रात भर महिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर पड़ी कराहती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह मामला बढ़ता देख स्टाफ ने बताया महिला को उसके चाचा यहां छोड़कर चले गए थे। परिजन न होने से हस्ताक्षर करने वाला कोई नहीं था। लोगों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही तब स्टाफ ने महिला का इलाज करना शुरू किया। सीओ सफीपुर अशोक सिंह का कहना था कि महिला की हरदोई जिले में शादी हो चुकी है। प्रेम प्रसंग के कारण वह ससुराल नहीं जाती। उसने तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed