{"_id":"5a5e3f1f4f1c1b89268b4b96","slug":"bike-bikes-young-man-s-death-by-fast-speed-private-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार प्राइवेट बस से भिड़ी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार प्राइवेट बस से भिड़ी बाइक, युवक की मौत
unnao
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
- संडीला-उन्नाव मार्ग पर आदमपुर गांव के निकट हादसे के बाद लगी भीड़।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरास। संडीला-उन्नाव मार्ग पर आदमपुर गांव के निकट तेज रफ्तार प्राइवेट बस बाइक से भिड़ गई। इसमें बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर बैठा अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार युवक हेलमेट पहने था। सफीपुर कोतवाली के गांव टिकली बाजार निवासी मुकेश कुमार (35) पुत्र सोहनलाल पड़ोसी सजीवन (52) पुत्र परागी के साथ बाइक से संडीला गया था।
यहां से दोनों बाइक से लौट रहे थे। संडीला-उन्नाव मार्ग पर औरास थानाक्षेत्र के आदमपुर गांव के निकट उन्नाव से संडीला सवारियां लेकर जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग उछलकर दूर जा गिरे। मुकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सजीवन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। हादसे की सूचना मिलते ही हलका के दरोगा ओमकार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मुकेश सफीपुर रेलवे स्टेशन पर चाय की कैंटीन चलाता था। सजीवन चाट का ठेला लगाता है। मुकेश चार भाइयों में सबसे बड़ा था।