फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   baingan ke khet mein pakadee sharaab kee bhatthee

बैंगन के खेत में पकड़ी शराब की भट्ठी

Thu, 02 Jun 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 02 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
 baingan ke khet mein pakadee sharaab kee bhatthee
पुलिस थाने में मौजूद शराब बनाते पकड़ा गया युवक - फोटो : अमर उजाला
गंगाघाट थाना क्षेत्र के निहालखेड़ा गांव में पुलिस ने  बैंगन के एक खेत में दबिश देकर कच्ची शराब की भट्ठी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से 50 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने यहां से एक युवक को दबोचा है। पुलिस ने करीब एक क्विंटल लहन नष्ट किया है।
विज्ञापन


 गंगाघाट के निहाल खेड़ा गांव में रहने वाला पिंटू निषाद पुत्र राम निवास कई माह से  बैंगन के खेत में भट्ठी पर कच्ची शराब बना रहा था।  इसकी सूचना पर बुधवार को एसओ गंगाघाट ने फ ोर्स के साथ छापेमारी की। मौके से पिंटू भागने लगा।  जाजमऊ बीट प्रभारी सर्वेश सिंह यादव ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


एसओ गंगाघाट भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि मौके से शराब तैयार करने के उपकरण, 50 लीटर कच्ची शराब, एक क्विंटल लहन व यूरिया मिला है। लहन क ो नष्ट कर दिया गया है। युवक के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed