फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   After stoning firing instant sensation

पथराव के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी

Wed, 01 Apr 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 01 Apr 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
After stoning firing instant sensation
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के डीह गांव में सोमवार रात दो पक्षों में पथराव के बाद हुई कई राउंड फायरिंग से सनसनी फैल गई। गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की औपचारिकता पूरी कर लौट गई। पुलिस दोनों पक्षों में सुलह हो जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के डीह गांव में बर्तन की दुकान पर दो पक्षों में विवाद हो गया था। कई दिनों से चली आ रही तनातनी में सोमवार के एक पक्ष के लोग हमलावर हो गए और पड़ोसी के घर पर पथराव किया। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन


फायरिंग से ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों में दुबक गए। सूचना पर पहुंची ललऊखेड़ा चौकी पुलिस ने तफ्तीश की औपचारिकता पूरी कर लौट गई। सुबह दोनों पक्षों ने सदर कोतवाली में लिखित सुलह-समझौता कर लिया। हालांकि पुलिस असलहों से सरेआम फायरिंग करने और लोगों में दहशत फैलाने की घटना को नजर अंदाज कर दिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी ने बताया कि दोनों पक्षों ने सुलह कर ली इस लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed