फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   aap activist burned cm,s effigy

आप कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका

Thu, 04 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 04 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
aap activist burned cm,s effigy
आप कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बुलंदशहर में मां बेटी के साथ हुई दरिंदगी व प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर बुधवार को आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और शहर के शास्त्री तिराहे पर मुख्य मंत्री का पुतला जलाया। सीएम का पुतला जलाए जाने की सूचना पर सीओ सिटी दलबल के साथ पहुंचे और आप पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचा दिया। पुलिस ने सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया। देर शाम सभी सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत पर छूटे। रिहा होने के बाद आप के जिला संयोजक ने इसे सरकार की तानाशाही बताया।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक अरविंद कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध जुलूस निकाला और बुलंदशहर घटना के बाद सपा सरकार में मंत्रियों और बड़े नेताओं के गैर जिम्मेदारान बयानों की निंदा की। शहर में ओवरब्रिज तिराहा के निकट शास्त्री चौक पर सीएम का पुतला जलाने के बाद पार्टी के जिला संयोजक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बद्तर है। अपराधी बेलगाम हैं महिलाएं दहशत में हैं और असुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर आप पार्टी के पदाधिकारी प्रत्येक जिलों में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्टी इस अमानवीय घटनाओं की निंदा करती है। साथ ही प्रदेश सरकार को चेतावनी देती है कि प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराध पर जल्द अंकुश न लगा तो पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर संघर्ष करते रहेंगे। शास्त्री चौक पर सीएम का पुतला फूंकने की सूचना पर सीओ सिटी रामअर्ज दलबल के साथ पहुंचे और जिला संयोजक अरविंद कमल, जिला सचिव महेंद्र बहादुर सिंह, हरिमोहन निगम, श्याम कुमार पांडेय, कल्पना पांडेय, सुमन विश्वकर्मा आभा माथुर, संजू पांडेय, मिनाक्षी त्रिवेदी, सुमन सहित 12 लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। बाद में सभी को सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया जहां से जमानत मिलने पर रिहा गया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed