फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, पांच लाख का माल किया पार

चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, पांच लाख का माल किया पार

Sun, 08 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, पांच लाख का माल किया पार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव/गंजमुरादाबाद। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में चोरों ने तीन घरों पांच लाख रुपये का माल पार कर दिया। शनिवार सुबह घर वालों की आंख खुली तो सामान बिखरा मिला। पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
बांगरमऊ कोतवाली के गांव हसनापुर निवासी बोलेरो चालक वीरेंद्र कुमार कटियार के घर को चोरों ने निशाना बनाया। मकान के पीछे की दीवार से चढ़े चोरों ने कमरे का ताला काटकर उसमें रखी अलमारी से करीब 40 हजार की नगदी सहित करीब तीन लाख रुपये का माल लेकर चले गए। शुक्रवार रात करीब दो बजे वीरेंद्र बोलेरो लेकर वापस आया और दरवाजा खोलकर छत पर सोने चला गया। रविवार सुबह उसकी नींद खुली तो सामान बिखरा मिला। पुलिस ने जांच की और पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



मौरावां प्रतिनिधि के अनुसार, थानाक्षेत्र के गांव भवानीनगर मजरे अकोहरी निवासी रिटायर्ड फौजी प्रेमनाथ सिंह शुक्त्रस्वार रात घर के बाहर बने कमरे में सो रहे थे। चाबी भी उनके तकिये के नीचे रखी थी। देर रात बाउंड्री फांदकर अंदर पहुंचे चोरों ने तकिये के नीचे रखी चाबी निकाली और कमरों व बक्सों का ताला खोलकर बीस हजार की नगदी समेत लगभग डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। सुबह घर से करीब ढाई सौ मीटर दूर गांव के ही बच्चन सिंह के खेत में लगे आम के पेड़ के नीचे जेवरात के डिब्बे, बैग व अन्य सामान पड़ा मिला। थानाध्यक्ष मो. अशरफ व चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और जांच की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुरवा प्रतिनिधि के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊंचगांव किला निवासी रोहित पुत्र संतोष की चौधरी मार्केट में कंप्यूटर सेंटर है। शुक्रवार को वह सेंटर बंद कर घर चला गया। रात में चोरों ने ताला तोड़कर सीपीयू, लैपटॉप, माउस, दो मॉनीटर सहित एक हजार की नगदी पार कर दी। कोतवाल राजेंद्र सिह ने बताया कि शिकायत आई है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

- अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाएं, पीड़ितों ने दी तहरीर
- गंजमुरादाबाद में बोलेरो चालक के घर से तीन लाख का माल ले गए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed