फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   900 liters of diesel on gun point

गन प्वाइंट पर लूटा 900 लीटर डीजल

Wed, 08 Mar 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 08 Mar 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
900 liters of diesel on gun point
घटना के बाद ट्रक खड़े कर विरोध करते ट्रक व टैंकर चालक। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र में कार व लोडर से आए आधा दर्जन बदमाशों ने तीन ट्रक व टैंकर चालकों को गन प्वाइंट पर लेकर 900 लीटर डीजल लूट ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने एक टैंकर चालक को पीटा और उसका मोबाइल छीन लिया। पुलिस चौकी के पास हुई घटना से नाराज ट्रक चालकों ने बुधवार सुबह गैस बॉटलिंग प्लांट के बाहर धरने पर बैठ गए। चालकों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद 100 नंबर पर सूचना दी गई, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। दोपहर बाद प्लांट मैनेजर राजेश सिन्हा ने चालकों से बातचीत कर मामला शांत कराया और चौकी में तहरीर दी। इसके बाद ट्रक चालक काम पर लौटे।

विशाल एलपीजी कैरियर गाजियाबाद लोनी का टैंकर लेकर चालक संजय बुधवार सुबह चार बजे दही चौकी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट आया। प्लांट के बाहर पहले से ट्रक व टैंकर खड़े थे। लगभग आधा घंटे बाद लखनऊ नंबर की काले रंग की जायलो कार आई और उससे तीन नकाबपोश बदमाश उतरे। जायलो के पीछे एक पिकप भी थी। बदमाश टैंकर के टैंक में भरा डीजल निकालने लगे। चालक संजय ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया। संजय ने मोबाइल जेब से निकाला।
विज्ञापन


उसे भी बदमाशों ने छीन लिया। चालक संजय का कहना है कि उसने 100 नंबर पर मामले की सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बदमाशों ने प्लांट के बाहर खड़े मछली शहर के शंकर गैस जोन से आए टैंकर को निशाना बनाया और तीन सौ लीटर डीजल निकाल लिया। चालक सुधीर सिंह ने बताया कि बदमाश असलहे लिए थे। इसलिए पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। इसके बाद बदमाश लखीमपुर के वीर गैस जोन से गैस सिलेंडर लेकर आए ट्रक से भी 310 लीटर डीजल निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजल लूटने के बाद बदमाश साथ लाए पिकप में लादकर लखनऊ की ओर निकल गए। सूचना देने के बाद भी पुलिस के  न पहुंचने से गुस्साए ट्रक चालकों ने विरोध जताते हुए नारेबाजी की और प्लांट के बाहर धरने पर बैठ गए। लगभग तीन घंटे तक चालकों ने धरना दिया और टैंकर व ट्रक प्लांट न लाने की धमकी दी। इसके बाद प्लांट मैनेजर राजेश सिन्हा धरनास्थल पर पहुंचे और चालकों से बात कर उन्हें चौकी लाए। यहां लूट की तहरीर दिलाई। चौकी प्रभारी जितेंद्र ओझा ने बताया कि चालकाें की ओर से तहरीर मिली है। प्लांट के मैनेजर से भी बात की गई है। उन्होंने चार सुरक्षा गार्ड अतिरिक्त लगाने की बात कही है।

पार्किंग के साथ सुरक्षा की मांग
दही चौकी स्थित गैस बॉटलिंग प्लांट में गाड़ियों की पार्किंग व सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। इससे लगातार डीजल की लूट की घटनाओं में इजाफा होता जा रहा है। बुधवार को डीजल लूट की घटना के बाद चौकी पहुंचे टैंकर व ट्रक चालकों ने प्लांट मैनेजर व पुलिस से सुरक्षा के साथ पार्किंग की मांग की। प्लांट मैनेजर ने पार्किंग की व्यवस्था कराए जाने का आश्वासन भी दिया। वहीं चौकी प्रभारी ने भी प्लांट के पास सुरक्षा व्यवस्था कराए जाने की बात कही है।


कभी भी आग का गोल बन सकता प्लांट
गैस बॉटलिंग प्लांट के ऊपर से हाईटेंशन लाइन के तीन तार निकले हैं। उन्हीं तारों के नीचे गैस से भरे टैंकर व सिलेंडर लदे ट्रक खड़े रहते हैं। बिजली का तार टूटकर किसी टैंकर व या ट्रक पर गिरा तो प्लांट को आग का गोला बनने से कोई नहीं बचा सकता। इतना ही नहीं यदि प्लांट में आग लगी तो एक बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed