फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   90 thousand rupees from retired personnel

रिटायर्ड कर्मी से 90 हजार की टप्पेबाजी

Wed, 26 Apr 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 26 Apr 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
90 thousand rupees from retired personnel
लूट - फोटो : SELF

विज्ञापन
रिटायर्ड परिवहन कर्मचारी बैंक से 55 हजार रुपये निकाल कर घर जाने लगा, तभी बैंक परिसर में ही उसको खुजली का अहसास हुआ। बैंक से कुछ दूर जाकर खुजली तेज हुई तो कर्मी ने बैग रख कर रुमाल से शरीर पोंछने लगा। इसी बीच बाइक सवार युवक बैग लेकर भाग गए। शोर मचाने पर राहगीरों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने पुरवा कोतवाली में शिकायती पत्र देकर नगदी समेत 90 हजार का माल ले जाने की तहरीर दी है।

पुरवा कोतवाली के वजीरगंज निवासी मोहम्मद उस्मान (74) जो परिवहन विभाग के सेवानिवृत्त हैं। उस्मान ने मंगलवार दोपहर पुरवा स्थित एसबीआई बैंक शाखा से 55 हजार की नगदी निकाली थी। जिसे वह एक बैग में रखकर बाहर निकल रहे थे। इस बीच उन्हें शरीर में खुजली का अहसास हुआ। जैसे किसी ने उन पर खुजली वाला कोई पाउडर डाल दिया हो। बैंक से कुछ कदम की दूरी पर बुजुर्ग शर्ट उतारकर रुमाल से शरीर को पोंछने लगे, तभी पीछा कर रहे बाइक सवार दो युवक बैग लेकर भाग गए।
विज्ञापन


बुुजुर्ग की पुकार पर जब तक राहगीरों की भीड़ जमा होती, बाइक सवार नदारद हो चुके थे। पीड़ित ने पुरवा कोतवाली में शिकायती पत्र देकर घटना की जानकारी दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि बैग में 55 हजार की नगदी के अलावा 10 ग्राम सोने की चेन, मोबाइल समेत कीमती कागज थे। कोतवाली प्रभारी डीसी मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed