फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   चौकी के बगल में चोरों का उत्पात

चौकी के बगल में चोरों का उत्पात

Sun, 24 Sep 2017 11:55 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
चौकी के बगल में चोरों का उत्पात
चौकी के पास चोरों का उत्पात
विज्ञापन


उन्नाव। शहर की सिविल लाइंस पुलिस चौकी से सटे घर में शनिवार रात चोरों ने उत्पात मचाया। छत के रास्ते भीतर पहुंचे चोरों ने दो किरायेदारों के कमरों से पचास हजार रुपये का सामान पार कर दिया। रविवार सुबह जानकारी पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी के पास चोरी होने से मोहल्ले के लोगों में दहशत है। फजीहत से बचने के लिए पुलिस टालमटोल कर रही है।



रामपुरी मोहल्ला निवासी भीकम सिंह का घर चौकी के पास है। भीकम सिंह के अनुसार शनिवार रात चोर पीछे से घर में दाखिल हुए। यहां किराये पर रहने वाले शिवशंकर वर्मा के कमरे को निशाना बनाया। चोर शिवशंकर के कमरे से आठ हजार रुपये, एटीएम, चार मोबाइल फोन, कपड़े उठा ले गए। इस दौरान कमरे में सो रहे शिवशंकर को चोरों की भनक नहीं लग सकी। वहीं घर की दूसरी मंजिल में किराये पर रहने वाले छात्र अभिषेक के कमरे से चोर दो हजार रुपये, एटीएम कार्ड व कपड़े उठा ले गए।
विज्ञापन




शनिवार को बिजली न आने से अभिषेक बम्हना गांव चला गया था। रविवार सुबह सोकर उठने के बाद शिवशंकर ने मकान मालिक भीकम सिंह को चोरी की जानकारी दी। भीकम सिंह ने चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर लौट गई। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



- एक घर में दो किरायेदारों के यहां से ले उड़े 50 हजार का सामान ,पीड़ितों ने पुलिस को दी तहरीर, पुलिस कर रही टालमटोल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed