{"_id":"5c169e89bdec2255684db047","slug":"71544986249-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी व्यापारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फटा सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब्जी व्यापारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फटा सिर
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के पीडी नगर में शनिवार रात रुपये लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक नर्सिंगहोम संचालक के बेटे ने साथियों के साथ मिलकर सब्जी व्यापारी को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा। सिर पर सरिया से वार करने से उसका सिर फट गया। हमले के बाद युवक भाग निकले। एक घंटे तक व्यापारी सड़क पर ही खून से लथपथ पड़ा रहा। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। सिर में गंभीर चोट आने से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। घायल व्यापारी के बहनोई की तहरीर पर पुलिस ने दो ज्ञात व 11 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
पीडी नगर निवासी विजयपाल पुत्र स्व. दयाराम अपने साले राजू पुत्र कल्लू के साथ बीएसएनएल एक्सचेंज के निकट सब्जी की दुकान लगाता है। विजयपाल ने बताया कि पीडी नगर निवासी नितिन पांडेय शनिवार रात उसकी दुकान पहुंचा। यहां बकाया रुपयों को लेकर उसने विवाद शुरू कर दिया। इस बीच नितिन ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और उसके साले राजू को पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची पत्नी मंजू को भी पीटा। इस दौरान नितिन ने राजू को दौड़ा लिया और उसके सिर पर सरिया से हमला कर दिया। सरिया की चोट से राजू बेहोश हो गया। हमले के बाद आरोपी भाग निकले।
एक घंटे बाद डायल 100 पुलिस ने राजू को अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात विजयपाल की तहरीर पर सदर कोतवाली में आरोपी नितिन पांडेय, आशू व 11 अज्ञात लोगों पर मारपीट, जान से मारने की नीयत से हमला व एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज रामजीत यादव ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
-एक घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
-सिर में गंभीर चोट होने से डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया
- बहनोई की तहरीर पर 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज