फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   बाइक शोरूम से 46 हजार रुपये पार

बाइक शोरूम से 46 हजार रुपये पार

Wed, 20 Feb 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
बाइक शोरूम से 46 हजार रुपये पार
सफीपुर। एक बाइक शोरूम की छत के जाल को काट चोर गुल्लक से 46 हजार रुपये निकाल ले गए। शोरूम के मैनेजर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन



उन्नाव-हरदोई मार्ग पर विद्युत उपकेंद्र के निकट एक बाइक शोरूम के मैनेजर सूरज सिंह सोमवार को किस्त के 46100 रुपये काउंटर में रखकर घर चले गए थे। सोमवार रात चोर शोरूम के पीछे पेड़ से चढ़कर छत पर पहुंचे और लोहे का जाल काटकर नीचे उतरे। यहां पर काउंटर का ताला तोड़कर उसमें रखे 46 हजार रुपये उठा ले गए। मंगलवार सुबह जब मैनेजर शोरूम पर पहुंचे तो चोरी का पता चला।



इस पर यूपी 100 को सूचना दी। एक अन्य घटना में औरास के सीएचसी में जीने के नीचे खड़ी चौकीदार की मोपेड चोरों ने पार कर दी। हसनगंज थानाक्षेत्र के कुरौली गांव निवासी गंगा प्रसाद पुत्र डोरी औरास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चौकीदार की नौकरी करता है। 10 फ रवरी की रात अस्पताल में जीने के नीचे खड़ी उसकी मोपेड चोरों ने पार कर दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed