फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   32 साल पहले मृत महिला की जमीन की करा ली रजिस्ट्री

32 साल पहले मृत महिला की जमीन की करा ली रजिस्ट्री

Tue, 30 Oct 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
32 साल पहले मृत महिला की जमीन की करा ली रजिस्ट्री
32 साल पहले मृत महिला की जमीन की करा ली रजिस्ट्री
विज्ञापन

पाटन। बिहार थानाक्षेत्र में 32 साल पहले मृत महिला की तीन बिसुआ जमीन जालसाजी दूसरे के नाम रजिस्ट्री कर दी। उन्नाव-लालगंज हाईवे किनारे स्थित इस जमीन की कीमत करीब 30 लाख बताई जा रही है। जानकारी होने पर मृतका के पौत्र ने चार लोगों के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं एसडीएम ने भी जांच कराकर जालसाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

बीघापुर थानाक्षेत्र के गांव घाटमपुर कला निवासी विमलेश बाजपेई ने बिहार थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि उनकी दादी कृष्णा देवी मूल रूप से बिहार थानाक्षेत्र के गांव छाछीराईखेड़ा में रहती थीं। गांव के बाहर उन्नाव-लालगंज हाईवे किनारे भी तीन बिसुआ जमीन है। 10 नवंबर 1986 को दादी कृष्णादेवी की मृत्यु हो चुकी है। उन्नाव-लालगंज मार्ग के नेशनल हाईवे बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई तो इस जमीन की कीमत लाखों में पहुंच गई।
विज्ञापन


उसने कागजात निकलवाए तो पता चला कि 6 अक्तूबर 2018 को पुरवा कस्बे के निवासी हाजी मोहम्मद अयूब व बिहार थानाक्षेत्र के पाटन निवासी हरिवंश चौधरी के नाम बैनामा किया गया है। आरोप है कि भैरमपुर गांव निवासी सुरेंद्र बहादुर सिंह, रायबरेली जिले के सरेनी निवासी रोहित कुमार ने जालसाजी कर फर्जी प्रपत्र और किसी अन्य महिला को कृष्ण बताकर रजिस्ट्री कर दी है। विमलेश बाजपेयी की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ कूट रचित अभिलेख तैयार करने और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। एसडीएम प्रभु दयाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

मृतका के पौत्र को जानकारी हुई तो चार लोगों पर दर्ज कराई रिपोर्ट
एसडीएम ने बताया आरोपियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed