{"_id":"5b2fee804f1c1bb16e8b9a66","slug":"41529867904-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में चार की मौत, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में चार की मौत, सात घायल
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। पुलिस घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे का शिकार हुए बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
मौरावां थानाक्षेत्र के गांव दृगपालगंज निवासी रामबरन (18) पुत्र जगदेव बड़े भाई रामसजीवन (36) व चचेरे भाई शिवप्रसाद (16) पुत्र सहादेव के साथ शनिवार को चाचा रामबिलास की ससुराल रायबरेली जिले के थाना गुरुबक्शगंज के गांव मलिकमऊ निवासी बाबू की बेटी की शादी में शामिल होने गया था। देर रात घर लौट रहा था। कुटीखेड़ा-हिलौली मार्ग पर एक ढाबा के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे रामबरन की घटना स्थल की मौत हो गई। जबकि उसके दोनों भाई घायल हो गए। पुलिस घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाई। यहां रामबरन को मृत घोषित कर दिया गया। एक बेटे की मौत व दूसरे के गंभीर घायल होने से मां सुखदेई व अन्य परिजन बेहाल हैं। रामबरन पंजाब में रहकर मजदूरी करता था। शादी के चलते वह पंद्रह दिन पहले ही गांव आया था। एक झटके में खुशियां मातम में बदल गईं।
दूसरी घटना में, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर अटिया गांव के सामने तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई। मैनपुरी जिले के किशनी थानाक्षेत्र के गांव जिजई निवासी महेंद्र प्रताप सिंह (28) पुत्र स्व. रामभरोसे यादव ट्रैक्टर चालक था। वह इटावा जिले के शिवा नगर नई मंडी फ्रेंड्स कालोनी निवासी जयवीर सिंह पुत्र वीरेंद्र का ट्रैक्टर चलाता था।
विज्ञापन
शनिवार रात ट्रैक्टर में पानी का टैंकर बांधकर वह लखनऊ ले गया था। रविवार सुबह लौटते समय अटिया गांव के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र प्रताप की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बांगरमऊ के निकट पड़े वाले टोल प्लाजा के निकट गाड़ी छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बड़े भाई राजेश कुमार ने बस नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है।
दिल्ली के आनंद विहार से लखनऊ जा रही रोडवेज बस में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर आसीवन थानाक्षेत्र के बारीथाना गांव के निकट सड़क किनारे खड़े आलू लदे वाहन से टकरा गई। हादसे में औरास थानाक्षेत्र के मिर्जापुर अजिगांव के मजरा मोहनखेड़ा निवासी अशोक कुमार (30)पुत्र रामपाल की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि घायलों में मोहल्ला भानमहोती निवासी श्रीमती (26) पत्नी शिशुपाल उनका बेटा सुशांत (5), परसौरा निवासी किशोरीलाल (19) पुत्र रामभजन, लखनऊ के रहीमाबाद निवासी रजनी (28) पत्नी जोगिंदर व उनका बेटा राजा (9) घायल हो गए।
घटनास्थल पर पहुंचे एसओ जयशंकर सिंह ने घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों की हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया। वही दुर्घटनाग्रस्त बस व डीसीएम को पुलिस ने आनन-फानन सड़क से किनारे हटवाया और थाने लाए।
उन्नाव-लालगंज राजमार्ग पर शनिवार रात अचलगंज थानाक्षेत्र के कोरारी गांव की मोड़ के निकट अज्ञात वाहन ने लगभग (26) वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। रात अधिक होने से किसी को पता नहीं चला। सुबह लोगों ने देखा और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की न होने पर मुर्दाघर में रखवाया है। मृतक नीली जींस व मटमैली शर्ट पहने हुए है। घटनास्थल पर पुलिस को कोई वाहन नहीं मिला है।
- अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए हादसे, पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र मेें कराया भर्ती