{"_id":"dacb89e29dfd66cb1c83c62df5901a15","slug":"40-on-theft-fir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी में 40 पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी में 40 पर एफआईआर
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 14 Jan 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बिजली चेकिंग के दूसरे दिन 40 कटियाधारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। अधिकारियों ने 14 बिजली चोरों से शमनशुल्क वसूला। कई नए कनेक्शन दिए गए। दर्जनों उपभोक्ताओं के यहां विद्युत लोड भी बढ़ाया गया।
शहर के तालिबसराय में दूसरे दिन भी एसडीओ प्रथम गौरव तिवारी और द्वितीय मनीष यादव के नेतृत्व में बिजली कर्मचारियों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 135 कनेक्शन चेक हुए। 66 बिजली उपभोक्ताओं के यहां लोड बढ़ाया गया। 8 नए कनेक्शन दिए गए। पांच लोग चोरी की बिजली जलाते मिले।
एफआईआर के डर से इन कटियाधारकों ने तुरंत 20 हजार रुपये शमनशुल्क जमा कर दिया। 13 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। वहीं फतेहपुर चौरासी में एसडीओ फैसल खान व अवर अभियंता विजय कुमार सैनी के नेतृत्व में फखरापुर और दौलतपुर में चेकिंग की गई। फखरापुर में सात और दौलतपुर में 26 के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट फतेहपुर चौरासी थाने में दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
इसी प्रकार, सोहरामऊ में एसडीओ पीके रावत की अगुवाई में चले चेकिंग अभियान में एक के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। मोहान और मियागंज में 3-3 लोग चोरी की बिजली जलाते मिले। सभी पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई। इसके अलावा शुक्लागंज में एसडीओ उमेश सोनकर के नेतृत्व में चेकिंग हुई। यहां पर छह बिजली चोर पकड़े गए। एफआईआर के डर से सभी ने शमनशुल्क जमा कर दिया।
बांगरमऊ में भी 3 से शमनशुल्क वसूला गया। एक्सईएन द्वितीय रामबुझारत ने बताया कि छह सप्ताह तक चेकिंग अभियान चलेगा। अभियान के दौरान जो भी बिजली चोरी करते पकड़ा गया उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। उन्होंने कहा जो भी लोग चोरी की बिजली जला रहे हैं वह तुरंत कनेक्शन ले लें।