फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   जेल गए एसओ का बढ़ा ब्लड़ प्रेशर, सुगर भी हाई

जेल गए एसओ का बढ़ा ब्लड़ प्रेशर, सुगर भी हाई

Fri, 07 Sep 2018 12:46 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
जेल गए एसओ का बढ़ा ब्लड़ प्रेशर, सुगर भी हाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। बहुचर्चित भैंस कांड मामले में जेल भेजे गए एसओ की तबीयत अचानक बिगड़ गई। ब्लड प्रेशर हाई होने के साथ ही शुगर भी बढ़ गया है। जेल अधिकारियों ने जेल अस्पताल में इलाज कराया। सुधार न देख जेलर ने सीएमएस को फोन कर जिला अस्पताल से सीनियर फिजीशियन डा. जेपी बाजपेई व हृदयरोग विशेषज्ञ डा. शरद कुमार पांडेय को बुलवाया। डाक्टरों ने ईसीजी कराने की सलाह दी है।


साल 2008 में माखी थाने में तैनाती के दौरान हुए भैंस कांड के आरोपी तत्कालीन एसओ (वर्तमान में प्रतापगढ़ में तैनात) अनिरुद्ध सिंह को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। बुधवार देर रात उन्हें ब्लड प्रेशर हाई होने की शिकायत पर जेल अधिकारियों ने जांच कराई। जेलर एके सिंह ने जेल अस्पताल में दिखवाया। सीएमएस के निर्देश पर दो डाक्टर जेल पहुंचे और एसओ की जांच की।
विज्ञापन


डाक्टरों ने ईसीजी कराने की सलाह दी साथ ही दवाएं भी दी। जेलर एके सिंह ने बताया कि एसओ की हालत में सुधार है। शुक्रवार को सीएम का कार्यक्रम होने से उन्हें अस्पताल नहीं ले जाया जा सकता। शनिवार को उनका ईसीजी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जेलर ने सीएमएस को फोन कर जिला अस्पताल से बुलाए डाक्टर
-डाक्टरों ने जांच की ईसीजी कराने की दी सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed