फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   चिलर प्लांट के मालिक की कार से पांच लाख पार

चिलर प्लांट के मालिक की कार से पांच लाख पार

Fri, 15 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
चिलर प्लांट के मालिक की कार से पांच लाख पार
चिलर प्लांट के मालिक की कार से पांच लाख पार
विज्ञापन


उन्नाव। शहर के मोहल्ला मोतीनगर स्थित एचडीएफसी बैंक के बाहर खड़ी कार से पांच लाख रुपये पार हो गए। गदनखेड़ा स्थित एक चिलर प्लांट के दो मुनीम बैंक से रुपये निकालने आए थे। कार पंचर हो जाने से एक मुनीम पंचर बनाने वाले को बुलाने चला गया। दूसरा कार के पास ही खड़ा रहा।

इसके बाद भी रुपये से भरा बैग पार हो गया। दोनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस व प्लांट मालिक को सूचना दी। कार का शीशा टूटा न होने व कार लॉक होने के बाद भी रुपये निकल जाने को पुलिस संदिग्ध मान रही है। दोनों मुनीमों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



एटा जिले के जलेसर निवासी सत्येंद्र यादव पुत्र अशोक का शहर के गदनखेड़ा में दूध ठंडा रखने का प्लांट है। गुरुवार को प्लांट के मुनीम कुलदीप व रामसेवक निवासी जलेसर, एटा, मोतीनगर मोहल्ले की एचडीएफसी शाखा से पांच लाख रुपये निकालने आए थे। रुपये निकालने के बाद इन्होंने कार में रख लिए। तभी मुनीम रामसेवक ने कार पंचर देखी। वह पंचर बनाने वाले को बुलाने चला गया। कुलदीप कार के पास ही खड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंचर सही होने के बाद जब दोनों कार लेकर चले तो रुपयों से भरा बैग गायब देखा। यह एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंचे। इन्हाेंने प्लांट मालिक को मामले की जानकारी दी। कोतवाल अरविंद सिंह ने गाड़ी चेक की तो न ही उसका शीशा टूटा था और न ही दरवाजे पर कोई निशान था।


पुलिस दोनों मुनीमों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। दोनों मुनीमों से पूछताछ की जा रही है। दोनों के मोबाइल भी सर्विलांस पर लगाए गए हैं।

- प्लांट के दो मुनीमों पर शक, पुलिस कर रही पूछताछ, मुनीम एचडीएफसी बैंक से निकालने आए थे रुपये
अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed