{"_id":"56f58dfe4f1c1b2502f15028","slug":"23-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की घटनाओं में 23 लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट की घटनाओं में 23 लोग घायल
unnao
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
औरास प्रतिनिध के अनुसार थानाक्षेत्र के मदारीखेड़ा गांव निवासी होमगार्ड भइयालाल गुरुवार को अपने साथी सुरेंद्र के साथ भांजे चंद्रपाल के घर फतेहपुर नरसा गांव जा रहा था। वह बयारी गांव के प्रधान अनुज के दरवाजे पहुंचा था तभी भल्लू, दीपू, अनिल व उसके साथियों ने पंचायत चुनाव के दौरान हुई खुन्नस का बदला लेने के लिए लाठियों से हमला कर दिया। होमगार्ड को पीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दूसरे पक्ष से रामलाल ने रामचंद्र कैलाश, शिवराम व पप्पू के विरुद्ध मारपीट की तहरीर दी है। इसी थानाक्षेत्र में मनिकापुर गांव निवासी पप्पू और अमरलाल में कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को वह चारा लेने खेत गया था इसी दौरान पहुंचे अमरलाल, नेकराम लाठी-डंडो से पीटा। बचाने में राजकरन, सोनू, मायाराम, सीता, सीमा, सियादेवी, समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को औरास पीएचसी में भर्ती कराया गया है। औरास के हलबलखेड़ा, कुंवरखेड़ा, राईरायपुर, मिर्जापुर अजगांव, दिगपालखेड़ा, में मारपीट की घटनाएं हुईं। नवाबगंज के सोहरामऊ के कीलपुर गांव में मोबाइल चोरी का आरोप लगाने पर हुए विवाद के बाद मारपीट हुई। यहां के विजय कुमार का मोबाइल खो गया था। विजय ने पड़ोस के इंद्रपाल पर चोरी का आरोप लगाया। जिस पर दोनों में कहासुनी के बाद लाठी डंडे चल गए।
विज्ञापन
मारपीट में विजय पक्ष से इन्द्रपाल, फूलचन्द्र, दूसरे पक्ष से रामकुमार, नन्हा, बबली को चोटें आईं है। इसी थानाक्षेत्र के कोरारा गांव में पंचायत चुनाव के दौरान शुरू हुई खुन्नस पुत्तन होली पर मारपीट में तब्दील हो गई। यहां रहने वाले पुत्तनलाल का गांव के ही राजकुमार से गुरुवार को विवाद हो गया। दोनो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में पुत्तन समेत तीन लोग और दूसरे पत्र से रामकुमार समेत तीन लोगों को चोटें आई हैं। मांखी थाना क्षेत्र के रुपऊ गांव निवासी राधेश्याम (28) को गांव के दुर्गाशंकर ने विवाद के बाद कुल्हाड़ी से हमलाकर घायल कर दिया। चीखपुकार सुनकर दौड़े राधेश्याम के भाई ओमप्रकाश, पिता कन्हई, पत्नी राधा व भाई कुलदीप को भी हमलावरों ने घायल कर दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। घायलों को जिला अस्पताल मरें भर्ती कराया गया है। अजगैन थाना क्षेत्र के बारा बुर्जुग निवासी दिनेश प्रजापति का आरोप है कि गांव के जसवंत और महेश गुरुवार शाम घर आए और दरवाजे के बाहर से गालियां देने लगे। मना करने पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।