फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   प्रेम विवाह के दो महीने बाद फंदे से लटका मिला महिला का शव

प्रेम विवाह के दो महीने बाद फंदे से लटका मिला महिला का शव

Mon, 08 Apr 2019 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
प्रेम विवाह के दो महीने बाद फंदे से लटका मिला महिला का शव
बिछिया। अचलगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना के समय पति व जेठ खेत पर गेहूं काटने गए थे। दोपहर बाद लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसे तोड़ा और अंदर पहुंचे तो शव लटकता मिला। पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन



ग्रामसभा मिश्रीखेड़ा के मजरे गोहना निवासी वंदना (24) पत्नी दीपक का रविवार सुबह आपस में विवाद हो गया था। पति से झगड़ने के बाद महिला पड़ोस में रहने वाले जेठ सुशील के घर कपड़े ले जाकर धोने की बात कहकर चली गई। वहीं दीपक व सुशील भी खेत पर गेहूं की फसल काटने चले गए। दोपहर बाद दोनों लौटे। सुशील ने दरवाजा खटखटाया तो वह अंदर से बंद था। काफी देर तक न खुलने पर उसे तोड़ा गया। अंदर वंदना का शव रस्सी से फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन


दीपक की सूचना पर दरोगाखेड़ा चौकी प्रभारी देवनारायण पांडेय मौके पर पहुंचे और जांच की। दीपक ने बताया कि दो महीने पहले ही दोनों दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। वहीं प्रेम विवाह किया था। उसके बाद घर आ गए थे। पुलिस ने मृतका के मायके मध्यप्रदेश के गांव टीकमगढ़ निवासी परिजनों को घटना की जानकारी दी है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-पति के मुताबिक दोनों में सुबह हुई थी मामूली कहासुनी
-कपड़े धोने के बहाने जेठ के घर गई, वहीं लगाई फांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed