{"_id":"5c1d3820bdec2256a50a37ad","slug":"21545418784-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के रऊ मजरा अफजल नगर में शुक्रवार सुबह विवाहिता का शव घर में दुपट्टे से बने फंदे से लटकता मिला। महिला के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
अचलगंज थानाक्षेत्र के बाबूखेड़ा गांव निवासी मनोज यादव की बेटी पूनम(19) की शादी अप्रैल माह में माखी थानाक्षेत्र के रऊ के मजरा अफजल नगर गांव निवासी जगदीश यादव के बेटे नागेश यादव से हुई थी। शुक्रवार सुबह पूनम का शव घर में दुपट्टे से फांसी पर लटकता मिला था। परिजनों ने पुलिस व परिजनों को घटना की सूचना दी।
मृतका के पिता मनोज यादव ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालीजनों पर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पिता ने बताया कि ससुरालीजन बेटी के साथ मारपीट करते थे। वह दहेज में एक लाख रुपये मांग रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनो ने बेटी को मार दिया और घटना को छिपाने के लिए फांसी पर लटका दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी दिनेश चंद मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- पिता ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप
- आठ महीने पहले हुई थी शादी