फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After the businessman's death, the employee stole the money and is now pressuring his wife to marry him.

Gorakhpur News: व्यापारी की मौत के बाद कर्मचारी ने हड़पे रुपये, अब पत्नी पर बना रहा शादी का दबाव

Tue, 01 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
After the businessman's death, the employee stole the money and is now pressuring his wife to marry him.

विज्ञापन



कैंट थाना क्षेत्र का मामला, कर्मचारी पर 35 लाख रुपये हड़पने का आरोप



सीओ कैंट योगेंद्र सिंह कर रहे जांच, खंगाले जा रहे बैंक रिकॉर्ड



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। कैंसर से सीमेंट कारोबारी की मौत के बाद उनकी पत्नी ने अपने ही कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि पति की मौत के बाद आरोपी ने कारोबार से जुड़े करीब 35 लाख रुपये हड़प लिए। अब रुपये लौटाने के बजाय उनसे शादी करने का दबाव बना रहा है।



महिला ने बताया कि उनके पति गंभीर बीमारी के दौरान कारोबार की जिम्मेदारी आरोपी कर्मचारी पर छोड़ गए थे। आरोपी ने विश्वास का गलत फायदा उठाकर अलग-अलग खातों और लेनदेन के जरिये 35 लाख रुपये अपने पास रख लिए। जब महिला ने रुपये का हिसाब मांगा तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी। बाद में धमकी दी कि रुपये लौटाने के लिए उसे उससे शादी करनी होगी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इसके बावजूद वह लगातार मानसिक दबाव डाल रहा है।
विज्ञापन




महिला का कहना है कि पति की मौत से पहले ही वह टूट चुकी है और अब इस तरह की मानसिक प्रताड़ना ने उसकी स्थिति और बिगाड़ दी है। इस संबंध में सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। बैंक रिकॉर्ड और लेन-देन से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed