{"_id":"5be72909bdec2269b262f1f9","slug":"21541875977-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम फाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतिम फाइल
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर लेटे युवक पर चाकू से हमला, गंभीर
गले व पेट में लगी चाकू ससुराल वालों पर लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। सदर कोतवाली के गांव रुस्तमपुर मेें घर के बाहर लेटे युवक पर रात के अंधेरे में कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने ससुराल वालों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।
रुस्तमपुर गांव निवासी लखपत (28) पुत्र नन्हक्के शुक्रवार रात को घर के बाहर बरामदे में लेटा था। देर रात कुछ लोगों ने उसे सोते समय दबोच लिया और चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। गले और पेट में चाकू लगने से घायल लखपत को घर वालों ने आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने बताया कि पांच महीने पहले उसकी शादी अचलगंज थानाक्षेत्र में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही विवाद के चलते उसने तलाक के लिए कोर्ट में मुकदमा डाला था। आरोप है कि शुक्रवार रात को उसकी ससुराल वाले उसके गांव पहुंचे और गांव के बाहर मंदिर के पास गाड़ी खड़ी कर पैदल उसके घर पहुंचकर उसपर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग निकले। शहर कोतवाली एसएसआई चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं आया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।