फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   रास्ते में सहन को लेकर हुआ विवाद, आठ घायल

रास्ते में सहन को लेकर हुआ विवाद, आठ घायल

Fri, 02 Nov 2018 12:39 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
रास्ते में सहन को लेकर हुआ विवाद, आठ घायल
बिछिया। अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव ओरहर में रास्ते पर सहन को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद लाठी डंडों के साथ कुल्हाड़ियां भी चलीं। मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अचलगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर छह लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया।
विज्ञापन


ओरहर गांव निवासी रामनारायण और हनुमान का मकान के सामने निकले रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। हनुमान का पुराना मकान गिर जाने के बाद भी उनके लड़कों ने एक सप्ताह पहले घर के पास से निकले रास्ते को बांस रखकर बंद कर दिया था। रामनारायण ने इसकी शिकायत दरोगाखेड़ा चौकी में की थी। पुलिस ने हनुमान से रास्ते में लगे बांस को हटाने की बात कहकर समझौता करा दिया था। शिकायत करने की बात से नाराज श्रवण कुमार, देशराज व रामकिशुन पुत्र हनुमान ने गुरुवार सुबह शौच के लिए निकले रामनारायण के बेटे अनिल पर लाठियों से वार कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर घायल के पिता, पत्नी राजेश्वरी व बेटे अनुज, सुनील व अंकित उसे बचाने पहुंचे। तो उन पर भी कुल्हाड़ियों से वार कर दिया।
विज्ञापन


घटना में रामनारायण के पूरे परिवार को चोट आ गई। वहीं मारपीट कर रहे तीनों भाइयों को भी मामूली चोटें आई है। पुलिस घायलों को अचलगंज सीएचसी लाई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की तहरीर पर एक पक्ष से हनुमान के तीनों बेटों के अलावा दूसरे पक्ष से रामनारायण व उनके बेटों में सुनील व अंकित के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की। थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर छह के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दोनों पक्षों की तहरीर पर छह लोगों का शांतिभंग में हुआ चालान
-अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव ओरहर का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed