फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   बदमाशों ने फैक्ट्री श्रमिक को लूटा, हाथ-पैर बांधकर फेंका 22-51-37

बदमाशों ने फैक्ट्री श्रमिक को लूटा, हाथ-पैर बांधकर फेंका 22-51-37

Fri, 29 Sep 2017 12:03 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने फैक्ट्री श्रमिक को लूटा, हाथ-पैर बांधकर फेंका 22-51-37
बदमाशों ने मजदूर को लूटा, हाथ-पैर बांधकर फेंका
विज्ञापन


उन्नाव। फैक्ट्री से घर लौट रहे मजदूर से बदमाशों ने रास्ते में मारपीट कर बाइक और रुपये लूट लिए। बदमाशों ने मजदूर के हाथ-पैर बांधकर सड़क किनारे फेंक दिया। लोगों ने मजदूर को मुक्त कर पुलिस को सूचना दी।



अचलगंज थानाक्षेत्र के तारगांव निवासी अनूप कुमार पुत्र रामलाल दहीचौकी स्थित सुपर हाउस फैक्ट्री में काम करता है। गुरुवार रात आठ बजे छुट्टी होने के बाद वह बाइक से घर जा रहा था। उन्नाव पुरवा मार्ग पर अचलगंज थाना के बस्तीखेड़ा गांव के पास पहले से खड़े तीन बाइकों पर सवार छह लोगों ने उसे रोक लिया। अनूप के बाइक रोकते ही बदमाशों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


इन्होंने बाइक और जेब से 600 रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश रस्सी से हाथ-पैर बांधकर सड़क किनारे फेेंक कर पुरवा की ओर भाग निकले। कुछ देर बाद राहगीरों ने मुक्त कर 100 नंबर पर सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दरोगाखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील कुमार सेंगर ने बताया कि वह मौके पर हैं। जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मारपीट कर बाइक और रुपये लूट लिए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed