फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   खाताधारक ने कैशियर पर लगाया जाली नोट देने का आरोप

खाताधारक ने कैशियर पर लगाया जाली नोट देने का आरोप

Tue, 29 Jan 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
खाताधारक ने कैशियर पर लगाया जाली नोट देने का आरोप
बीघापुर। बैंक आफ बड़ौदा शाखा के कैशियर पर एक खाताधारक ने पांच सौ के पांच नकली नोट का भुगतान करने का आरोप लगाया है। खाताधारक के आरोप से बैंक में अफरा तफरी मच गई। हालांकि शाखा प्रबंधक ने आरोप को निराधार बताते हुए काउंटर छोड़ने से पहले नोट देखने की जिम्मेदारी ग्राहक की बताई है।
विज्ञापन


नगर पंचायत के मोहल्ला तिलक नगर निवासी काली शंकर ने बताया कि उनका व उनकी पत्नी श्यामा का बैंक आफ बड़ौदा में खाता है। 22 जनवरी को पत्नी श्यामा के बैंक खाते से 50 हजार व अपने खाते से पंद्रह हजार रुपये बेटी शांति की बीटीसी फीस जमा करने के लिए नगदी निकाली थी। इस दौरान कैशियर ने पांच सौ रुपये की नोट में भुगतान किया था।
विज्ञापन


भुगतान लेकर वह घर चला गया। आरोप है कि रविवार कैश चेक करने के दौरान पांच सौ के पांच नोट फर्जी निकले। नोटों पर भारतीय बच्चों का बैंक अंकित है। सोमवार बैंक पहुंचकर शाखा प्रबंधक अंकित कबीर से शिकायत की तो उन्होंने काउंटर पर ही कैश चेक करने की बात कहकर पल्ला झाड़कर बाहर कर दिया। शिकायतकर्ता ने डीएम, सीएम के साथ ही बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शाखा प्रबंधक अंकित कबीर ने नकली नोट के आरोप को मनगढ़ंत बताया। बताया कि सभी खाताधारकों को भुगतान इलेक्ट्रानिक मशीन से चेक करने के बाद किया जाता है। ऐसे में नोट नकली होने का सवाल नहीं उठता। बताया कि छह दिन बाद नकली नोट देने के आरोप समझ के परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed