{"_id":"59c5559f4f1c1b21688b60ee","slug":"181506104735-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर युवक की मौत, आत्महत्या की चर्चा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर युवक की मौत, आत्महत्या की चर्चा
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
उन्नाव। अजगैन रेलवे स्टेशन पर एक युवक की एलकेएम(लखनऊ-कानपुर मेमू) ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर रेल ट्रैक क्लीयर कराया। हादसे के चलते करीब आधे घंटे अप ट्रैक बाधित रहा। प्रत्यक्षदर्शी लोगों व आरपीएफ के मुताबिक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की है। आरपीएफ ने हादसा या आत्महत्या की जांच शुरू कर दी है।
अजगैन थाना क्षेत्र के नवई गांव निवासी नन्हके (38) शाम करीब 3:40 बजे अजगैन रेलवे स्टेशन पर कानपुर की तरफ जा रही एलकेएम ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई।
स्टेशन मास्टर अनिल कुमार ने उन्नाव रेलवे स्टेशन मास्टर व स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। एसएस की सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी घटनास्थल पहुंची। ट्रैक पर पड़े शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा गया। इस दौरान करीब 30 मिनट तक एलकेएम ट्रेन खड़ी रही। ट्रैक क्लीयर होने के बाद ट्रेन रवाना की गई। इस दौरान एसएम व प्रत्यक्षदर्शियों में चर्चा रही कि मृतक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रीनिवास मिश्रा ने बताया कि युवक के ट्रेन के सामने कूदकर जान देने की सूचना दर्ज हुई है। आत्महत्या या हादसा की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही सच सामने आ सकेगा।
- आरपीएफ के मुताबिक, युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो