{"_id":"5b942078867a557ed101842d","slug":"171536434296-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
परियर/बांगरमऊ। सफीपुर और बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हुए दो सड़क हादसों में एक पिकप चालक की मौत हो गई जबकि तीन बाइक सवार घायल हो गए। एक बाइक चालक की हालत गंभीर है। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
सफीपुर कोतवाली के परियर-चकलवंशी मार्ग पर जानवर लदा पिकअप लोडर डिग्री कालेज के पास सामने से आ रहे गेहूं लदे ट्रैक्टर से भिड़ गया। हादसे में कानपुर के बिठूर निवासी पिकअप चालक अरविंद (26) पुत्र पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुचाया जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर लेकर जाते समय उसकी मौत हो गई।
बांगरमऊ कोतवाली के गांव मुस्तफाबाद के पास किसी वाहन की टक्कर से कुशराजपुर गांव निवासी लालबहादुर और हरदोई के मल्लावां निवासी उसका दोस्त कुलदीप पुत्र गोकरनलाल घायल हो गए। दोनों मेला देखने रुरी सादिकपुर गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
-परियर मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से पिकअप चालक की मौत
-बांगरमऊ में वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार घायल