{"_id":"5d07e6ad8ebc3e3f2631c0fd","slug":"15607988813-unnao-news16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के चकलवंशी संडीला मार्ग पर अजमत नगर गांव के पास सोमवार सुबह दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
हसनगंज थाना क्षेत्र के खपुरा गांव निवासी राजवीर (35) पुत्र कामता सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए बाइक से बिठूर जा रहा था। अभी वह आसीवन थाना क्षेत्र के अजमत नगर गांव के निकट पहुंचा था तभी सामने से आ रहे सदर कोतवाली के ईदगाह निवासी इरफान (25) पुत्र अजीजुद्दीन की बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। बाइकों की भिड़ंत में राजवीर व इरफान उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजवीर व इरफान को अस्पताल पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने राजवीर को मृत घोषित कर दिया जबकि इरफान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों ने इरफान को भी मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसीवन थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।