फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   नहर में डूबा बच्चा, मौत

नहर में डूबा बच्चा, मौत

Tue, 11 Jun 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
नहर में डूबा बच्चा, मौत
पुरवा। साथियों के साथ नहर में नहाने गया दस वर्षीय बच्चा डूब गया। परिजनों को जब जानकारी हुई तो वह घटनास्थल पर पहुंचे। लगभग तीन घंटे बाद उन्होंने बच्चे के शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला दुर्गापुर निवासी राजन (10) पुत्र रिंकू मंगलवार दोपहर मोहल्ले के बच्चों व बड़े भाई राजा के साथ पुरवा मौरावां मार्ग पर दुर्गापुर गांव में नहर नहाने गया था। राजा के अनुसार नहाते समय राजन गहराई में चला गया और डूबने लगा। भाई को डूबता देख राजा व अन्य बच्चे वापस गांव पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने राजन की तलाश शुरू की। लगभग तीन घंटे बाद वह राजन का शव नहर से बाहर निकाल सके। बेटे की मौत से मां बबली का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी व शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुरवा कोतवाली प्रभारी अतुल तिवारी ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed