{"_id":"5cffefc9bdec22071c2e18d9","slug":"15602769285-unnao-news111","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ से भागी महिला को पुलिस ने पति को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ से भागी महिला को पुलिस ने पति को सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास। चंडीगढ़ से एक महिला ने चार बच्चों की मां को साथ लाकर अपने गांव के एक दिव्यांग को सौंप दिया। महिला का पता लगाते हुए पति औरास पहुंचा और पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने महिला को उसके पति के साथ भेज दिया। महिला को फुसलाकर लाने वाली महिला को पुलिस ने अभयदान दे दिया।
औरास थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करती थी। वहीं पर बिहार प्रांत का एक दंपति भी चार बच्चों के साथ रहकर मेहनत मजदूरी करता था। चार दिन पहले औरास थानाक्षेत्र निवासी महिला बिहार प्रांत निवासी महिला को फु सलाकर अपने साथ गांव ले आई। गांव उसने उसे बच्चों सहित एक दिव्यांग को सौंप दिया। उधर महिला का पति उसकी खोज करते हुए औरास थाने पहुंचा। उसने पुलिस से अपनी पत्नी को दिलाने की मदद मांगी। मंगलवार को औरास पुलिस ने महिला और उस दिव्यांग को बुलाकर उसकी पत्नी को पति के सुपुर्द कर आरोपी महिला और दिव्यांग को अभयदान दे दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव यादव ने बताया कि महिला की गुमशुदगी चंडीगढ़ में दर्ज है। पति अपनी पत्नी को लेकर गया है वहीं कार्रवाई होगी।
आग से बाइक व भूसा जला
बीघापुर। बिहार थानाक्षेत्र के गांव रावतपुर में एक घर के छप्पर में आग लगने से नीचे खड़ी बाइक व भूसा जलकर राख हो गया। रावतपुर निवासी अखिलेश पुत्र विनोद के घर के ठीक बगल में रखे छप्पर में अचानक मंगलवार शाम 5 बजे आग लग गई। आग की चपेट में आकर छप्पर के नीचे रखी बाइक व जानवरों का भूसा जल गया। ग्रामीणों ने फ ायर ब्रिगेड व 100 नंबर पर सूचना दी। ग्रामीणों ने काफ ी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। थाना अध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति घायल
चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-बांगरमऊ राजमार्ग पर स्थित आवागोझा चौराहे के समीप मियागंज से पत्नी के साथ हसनगंज जा रहे महेश श्रीवास्तव निवासी सीओ कालोनी हसनगंज लखनऊ से आ रहे अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची आसीवन पुलिस व परिजनों ने घायल दंपत्ति को स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में भर्ती कराया है। महेश श्रीवास्तव हसनगंज तहसील में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।