{"_id":"5c1551a7bdec2253bd6095ed","slug":"151544901031-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन पूर्व घर से निकले वृद्ध का मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार दिन पूर्व घर से निकले वृद्ध का मिला शव
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
सफीपुर। चार दिन पूर्व घर से निकले वृद्ध का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस किसी वाहन की चपेट में आने से मौत होने की बात कह रही है।
आसीवन थानाक्षेत्र के कनिगांव निवासी रामजीवन (70) अपने भतीजे राजेश के साथ उसकी ससुराल सफीपुर के मिर्जापुर में रहता था। चार दिन पूर्व वह सफीपुर के देवगांव निवासी एक रिश्तेदार के घर जाने की बात कहकर निकला था। हालांकि वह देवगांव नहीं पहुंचा था। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे।
शनिवार सुबह सफीपुर के सलींद गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को सड़क किनारे वृद्ध का शव मिलने की सूचना दी। पुलिस ने वृद्ध की पहचान करा परिजनों को घटना से अवगत कराया। वृद्ध चाचा रामजीवन की मौत की सूचना पर भतीजा राजेश मौके पर पहुंचा। राजेश ने बताया कि रामजीवन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। आठ वर्ष पूर्व उनकी पत्नी की भी मौत हो गई थी। चाचा के कोई संतान नहीं थी। ऐसे में वह उसके साथ ससुराल में रहते थे।
विज्ञापन
-पुलिस ने कहा, वाहन की टक्कर से हुई मौत