{"_id":"5b2fed7e4f1c1b684d8b83d9","slug":"151529867646-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह पूर्व हुई घटना में दर्ज हुआ रेप का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन माह पूर्व हुई घटना में दर्ज हुआ रेप का मुकदमा
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पुरवा। तीन माह पूर्व हुए रेप का मुकदमा रविवार को दर्ज किया गया। पीड़िता के दिए गए शिकायती पत्र के बाद कप्तान के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सहित पांच लोगों पर अपहरण, रेप, मारपीट व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की तहरीर के मुताबिक 24 मार्च को रात करीब 10 बजे अपने घर पर थी। तभी दरवाजे पर किसी की आवाज सुनाई दी। दरवाजा खोला तो पड़ोसी गांव मझखोरिया निवासी बाबू उर्फ ओमप्रकाश पुत्र दीना अपने चार-पांच साथियों के साथ खड़ा था। आरोपी अपने साथियों के साथ उसे जबरदस्ती उठा ले गया। पीड़िता का आरोप है कि ओमप्रकाश उसे लेकर गाजियाबाद चला गया।
वहां उससे रेप करता रहा। 1 जून को ओमप्रकाश उसे गाजियाबाद से उन्नाव लाया और बस स्टाप पर छोड़कर चला गया। साथ ही जातिसूचक गालियां भी दीं। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर शिकायतीपत्र दिया लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद कप्तान के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने ओम प्रकाश समेत पांच लोगों के विरुद्ध रेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- महिला ने एसपी को दिया था शिकायती पत्र
-पड़ोसी गांव के युवक पर गाजियाबाद में रेप करने का आरोप